फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : संक्रमण से 5 वर्षीय बालिका की मौत , डेंगू के दो मरीज मिले

Sun, 21 Sep 2025 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात 5 वर्षीय बालिका को लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। संक्रमण से मौत हुई थी। वहीं मेडिकल कॉलेज में मलेरिया का एक और डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे गरिमा (5) निवासी सोंसा को लेकर परिजन पहुंचे। पिता विजय सिंह ने बताया कि एक माह से गरिमा बुखार से पीड़ित थी। कुछ दिन पहले बुखार ठीक हुआ। बाद में फेफड़ों में संक्रमण हो गया। शुक्रवार रात सीने में अधिक दर्द हुआ। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं इमरजेंसी में शनिवार की सुबह करीब 10: 30 बजे बुखार से पीड़ित अंश (15) निवासी मुस्तफाबाद को परिजन लेकर आए। परिजन ने चिकित्सकों को निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट दिखाई। इसमें डेंगू की पुष्टि थी। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजन ने बताया कि पांच दिन पहले वह जैथरा स्थित नगला धंपी में अपनी नानी के यहां आया हुआ था। चार दिन से उसे बुखार आ रहा था। डेंगू पीड़ित जितेंद्र (28) निवासी डांडा गंगनपुर ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा है। जांच में प्लेटलेट्स कम आई हैं। पेट में दर्द और ठंड लगकर बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

अंकित कुमार (20) निवासी नगला मई ने बताया कि 15 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही दवा लेने के बाद आराम नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई। इसमें पुष्टि हुई है। सभी डेंगू व मलेरिया पीड़ित मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में शनिवार को करीब 2700 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार लिया। मेडिसिन विभाग में 800 मरीजों को वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी आदि से पीड़ित होने पर उपचार दिया गया। गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें