फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोगों की आपत्ति पर ईओ ने ठेकेदार को दिया नाेटिस

Wed, 10 Sep 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
निधौली कलां में बगीची मंदिर से गुढ़ा मार्ग पर कराया जा रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
निधाैली कलां। कस्बे में बगीची मंदिर से गुढ़ा मार्ग तक डेढ़ माह से सीसी निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें घटिया सामग्री के उपयोग पर लोगों ने आपत्ति जताई है। नगर पंचायत के ईओ शिवा मौर्य ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बगीची मंदिर से गुढ़ा मार्ग की दूरी लगभग 1250 मीटर है। इसके लिए नगर पंचायत ने 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सीसी निर्माण का टेंडर किया था।
विज्ञापन


डेढ़ माह से इस सड़क पर काम चल रहा है। सड़क पर डाली गई मिट्टी को लेकर कस्बे के लोगों ने आपत्ति जताते हुए घटिया सामग्री के उपयोग के वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों के पड़ताल किए जाने पर नगर पंचायत के ईओ शिवा मौर्य ने मंगलवार को ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें