फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह की तैयारियां छोड़कर नोट जुटाने में लगे लड़की वाले

Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
डीएम से ‌श‌िकायत करने आए लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
परेशान लोग बैंकों से लेकर डीएम दफ्तर तक के चक्कर काट रहे हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे परिवारों के प्रार्थना पत्रों पर संबंधित बैंक प्रबंधकों को साप्ताहिक निकासी के अनुसार 24 हजार रुपये निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोट बंदी के 8 दिन के बाद भी लोग धन निकासी और नोट बदलने को लेकर बेहद परेशान हैं। शादी वाले परिवारों की तो इस आदेश ने नींद ही उड़ा दी है। शादी को लेकर परिवार के लोग रिश्तेदार हर कोई व्यवस्थाओं के लिए सौ-सौ, पचास-पचास के नोट जुटा रहे हैं, लेकिन व्यवस्था के लायक धन एकत्रित नहीं हो पा रहा।
बिलराम के बन्ने मियां ने बताया कि 22 नवंबर को उनकी बेटी की शादी है।

उनके पास जो रुपये हैं, वह बैंक में जमा है। वे कई बार बैंक में चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन रुपये नहीं मिल सके हैं। नगला भूड़ का लाल सिंह बेहद परेशान है। उसकी बेटी की शुक्रवार को शादी है। वह रुपये का पूरा व्यवस्था नहीं कर सका है। नगर के सुरेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी से 21 नवंबर को आयोजित बेटे की शादी के लिए बैंक से रुपये की निकासी के लिए गुहार लगाई है। सहावर के भूप सिंह बेटी की शादी के लिए धन न मिल पाने से परेशान थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी फरियादी परिवारों के खातों से संबंधित बैंक प्रबंधकों को वरीयता से 24-24 हजार रुपये बैंक खातों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सप्ताह में अधिकतम 24 हजार रुपये की निकासी ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें