फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा रोड व निधौली मार्ग पर हटाए अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
अलीगंज रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रशासन व नगर पालिका परिषद ने बुधवार को शहर में आगरा रोड व निधौली रोड पर अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान आगरा रोड पर अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। निधौली रोड पर सड़क किनारे कई लोगों ने लकड़ी के खोखे रख लिए थे, जिन्हें जेसीबी मशीन से हटवाया गया। वहीं पथ विक्रेताओं को भी सड़क से हटवाया गया। आगरा रोड पर मार्बल पत्थर विक्रेता द्वारा सड़क पर पत्थर रख अतिक्रमण कर रखा था, जिस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय, टीएसआई बचान सिंह शाक्य, बालकपूर, पालिकाकर्मी समेत पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा पालिका ने कैलाशगंज से अलीगंज मार्ग स्थित नर्सरी तक नाले के किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण को चिह्नित किया। इस दौरान अतिक्रमण के घेरे में आठ घर पाए गए। जिस पर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के रूप में उन्हें चिह्नित कर लिया। ईओ ने बताया कि जल्द ही इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें