एटा। शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अतिक्रमण हटाने के साथ ही 11 लोगों से 12700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत व नगर पालिका आरआई सुशील कुमार गिरी के नेतृत्व में कचहरी रोड बस स्टैंड से लेकर रामदरबार तक अभियान चलाया गया। इसमें पालिका कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। पालिका प्रशासन ने राम दरबार के पास अतिक्रमणकारियों पर करवाई करते हुए उनके सामान को जब्त कर लिया।
दुकानदारों हिदायत दी कि वे अपनी दुकानें नालियों को छोड़कर और राहगीरों के आवागमन को बाधित किए बिना लगाएं। यातायात प्रभारी अनिल कुमार, पालिका कर्मी यशवीर सिंह, बालकपूर आदि मौजूद रहे।