फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अतिक्रमण हटवाकर 10 दुकानदारों पर लगाया 21,500 का जुर्माना

Thu, 12 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने रेलवे रोड से जीटी रोड तक अभियान चलाते हुए जुर्माना बसूला।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ निहाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेलवे रोड अंडरपास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा तक अवैध रुप से किए गए अतिक्रमण को खाली कराया। सड़क किनारे अवैध टीनशेड, होर्डिंग्स व अन्य सामान जब्त किए गए। फुटपाथ तक दुकानें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दस दुकानदारों पर कुल 21500 रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से दुकानदारों में अपना सामान स्वयं हटाते रहे।
निहाल सिंह ने साफ चेतावनी दी कि फिर से अतिक्रमण पाया गया तो भारी जुर्माना कर सामान जब्ती के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांवड़ियों व राहगीरों को परेशानी से बचाने के लिए दुकानदारों को स्वेच्छा से निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखने की को कहा गया है। अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर, यशवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें