फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसएसपी का काफिला फंसने पर भी नहीं हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
निधौलीकलां। कस्बे के सकरे मुख्य मार्ग से गुजरते समय दो दिन पहले एसएसपी श्याम नारायण सिंह का काफिला जाम में फंस गया था। एसएसपी का काफिला जाम में फंसने पर कस्बे के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कस्बे से गुजरा कई दशक पुराना मुख्य मार्ग बहुत सकरा है। मार्ग सकरे होने के साथ ही दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, इससे रोजाना जाम की समस्या रहती है। मुख्य मार्ग से बस और बड़े वाहन के गुजरने पर जाम लग जाता है। चार पहिया वाहन भी बहुत मुश्किल से गुजर पाते हैं। स्कूलों की छुट्टी समय भयंकर जाम रहता है। काफी पुरानी समस्या होने पर भी थाना पुलिस और नगर पंचायत ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। दिनों दिन जाम की समस्या ज्वलंत होती जा रही है।
दो दिन पहले क्षेत्र के गांव जौहरपुर जाते समय एसएसपी का काफिला जाम में फंस गया था। एसएसपी के काफिले के जाम में फंसने पर थाना पुलिस के हाथपैर फूल गए थे। पुलिस ने व्यवस्था कर एसएसपी के काफिले को निकाला। इसके बाद भी मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. शिवकुमार ने कहा मुख्य मार्ग के अतिक्रमण की समस्या से उच्चाधिकारियों को बताया गया है। होली के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें