जैनपुरा गोशाला का निरीक्षण करते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय।
- फोटो : जैनपुरा गोशाला का निरीक्षण करते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय।
जलेसर(एटा)। गोसेवा आयोग उप्र के सदस्य रमाकांत उपाध्याय शुक्रवार को जलेसर आए। गोशाला का निरीक्षण किया। इसके अलावा ब्लॉक सभागार में बैठक की। जैनपुरा गोशाला में अतिक्रमण की स्थिति पर नाराजगी जताई। वहीं, निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में अव्यवस्था मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।
आयोग के सदस्य ने कहा कि कोरोना काल में काफी लोग काल कवलित हो गए, लेकिन गोपालकों पर कोरोना का प्रभाव नहीं देखा। इसलिए गाय बहुत शक्तिशाली है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशालाओं में छोटे गोवंशों के लिए अलग से छोटी नांदें बनवाएं। पानी की गंदगी की नियमित रूप से सफाई कराई जाए। बीमार गोवंशों के लिए आइसोलेशन रूम की व्यवस्था करें।
गोचर भूमि पर अवैध कब्जे की तमाम शिकायतें मिल रही हैं। जैनपुरा गोशाला की कुल 67 बीघा जमीन में से सिर्फ 25 बीघा का उपयोग हो पा रहा है। यह स्थिति बेहद शर्मनाक है एसडीएम भावना विमल को गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कहा। सीओ नीतिश कुमार गर्ग से कहा कि गो तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। गोभक्तों पर कोई कार्रवाई न की जाए। गोवंशों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाएं। देसी गोवंश किसानों के पास पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। गोशालाओं से 4 गोवंश लेने पर गोपालक को मनरेगा से टिनशेड का निर्माण कराकर दिया जाएगा।
इसके बाद सदस्य ने नगर व क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया। निधौली रोड स्थित वृहद गोशाला में तमाम अनियमितताएं मिलीं। चारे की कमी और गंदगी पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को फटकार लगाई। दोबारा अनियमितता मिलने पर जेल भिजवाने की चेतावनी दी। कान्हा गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम न होने पर गोशाला प्रभारी को फटकार लगाई। जैनपुरा गोशाला में भी अनियमितताएं मिलीं। बैठक से पूर्व ब्राह्मण समाज ने गोसेवा आयोग के सदस्य का स्वागत किया। अजीत गौतम, वीकेंद्र उपाध्याय, विनोद धनगर, विजय गौतम, लकी महरोत्रा आदि मौजूद रहे।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।