फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण कराएं: अपर निदेशक

विज्ञापन
कोषागार का निरीक्षण करते अपर निदेशक डॉ. दिनेश कुमार । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अपर निदेशक, कोषागार, आगरा मंडल डॉ. दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला कोषागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने उपस्थिति पंजिका को देखा, जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिलेे। कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने सभी कर्मचारियों के पटल पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान सभी पटल पर कर्मचारियों की नेम प्लेट लगी पाई गई। कार्य की स्थिति संतोषजनक मिली। डाक-डिस्पेच पंजिका का बारीकी से निरीक्षण के दौरान एक तालक/द्वितालक कक्ष में रखे स्टांप एवं बहुमूल्य वस्तुओं का पंजिका से मिलान किया तो वह सही पाया गया एवं सुरक्षा प्रमाणपत्र, संतरी बीट यथास्थान पर पाया गया। कार्यालय में रंगाई पुताई, नोटिस बोर्ड आदि की स्थिति ठीक मिली।
अपर निदेशक ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए। किसी भी पेंशनर को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेंद्र सिंह, प्रभारी सहायक कोषाधिकारी अनिल कुमार सक्सेना, पेंशन प्रभारी अनिल कुमार, मुख्य रोकड़िया दिलीप कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार, शिवप्रताप सिंह चौहान, अमित सक्सेना, उदय मवार, ज्ञानेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें