फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीस घंटे तक आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित, लोग बेहाल

Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ कस्बे में खराब ट्रांसफॉर्मर को सही करने में जुटे विद्युत कर्मी।  - फोटो : अवागढ़ कस्बे में खराब ट्रांसफॉर्मर को सही करने में जुटे विद्युत कर्मी।
विज्ञापन
एटा। आधे अवागढ़ कस्बा की बिजली आपूर्ति रविवार की रात दस बजे से 20 घंटे तक ठप रही। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोग पानी के लिए भी तरस गए। गर्मी से बच्चे, बुजर्ग और महिलाएं बेहाल नजर आईं।
विज्ञापन

रविवार रात 10 बजे विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति देने वाले ट्रांसफाॅर्मर ने खराबी आने पर काम करना बंद कर दिया। इससे आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिन बिजली के लोगों ने रात करवटें बदलते हुए मुश्किल से काटी। लेकिन सुबह होने पर भी बिजली नहीं आई तो समस्या बढ़ गई। जरूरत के लिए पानी की मारामारी शुरू हुई। जैसे ही विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में खराबी की जानकारी हुई तो पानी के लिए लोगों की हैंडपंप पर लाइन लग गई। पूरे दिन लोग पानी ढोते नजर आए। सोमवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बंद होने से सभी की दिनचर्या प्रभावित हो गई। जेई श्रीकांत ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की कॉपर की चटाई जल जाने समस्या पैदा हुई, जो आगरा से मंगाई गई। साथ ही ट्रांसफाॅर्मर सही कराने को मिस्त्री बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें