फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, पानी को तरसे लोग

Sun, 23 Nov 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट रोड स्थित जगन्नाथपुरी में बिजली के खंभे पर जलते हुए तार। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को छह घंटे विद्युत व्यवस्था ठप रही जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे कटौती के बाद दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू की गई तो कई जगहों पर फॉल्ट भी हो गए। को फिर एक घंटे कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत निगम की ओर से रविवार को 220 केवी उपकेंद्र गंगनपुर पर ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाले तारों की मरम्मत एवं जंपरिंग कार्य किया गया। इसकी वजह से 10 एमबीए एटा इंडस्ट्रीयल, अमांपुर, बागवाला, पिलुआ, रिजोर, 3 एमवीए मलावन, मेडिकल कॉलेज, यूपीएसआईडीसी, सकीट, जवाहर तापीय परियोजना, कोतवाली देहात, नगर पालिका परिषद, रेलवे रोड, ठंडी सड़क, सेंथरी आदि फीडरों से संबंधित शहर और कई गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विद्युत निगम की ओर से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कटौती की घोषणा की गई थी लेकिन दोपहर 12 बजे तक विद्युत कटौती हुई। इसकी वजह से लोगों को सबसे अधिक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से घरों में नहाने, कपड़े धोने का काम सबसे अधिक किया जाता है लेकिन बिजली नहीं आने की वजह से लोग पानी के लिए तरस गए। लोगों को आसपास लगे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। जहां से बाल्टी में पानी भरकर घर लेकर पहुंचे।

कुछ घरों में तो पानी नहीं होने की वजह से खाना बनाने तक की समस्या रही। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आई तो लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन थोड़ी ही देर बाद सकीट रोड स्थित जगन्नाथपुरी में बिजली के खंभों पर लगे तार जल गए जिसकी मरम्मत करने के लिए फिर से बिजली काट दी गई। शाम को 8 से 9 बजे तक आपूर्ति बंद कर दी गई। पूरे दिन लोग बिजली की किल्लत का सामना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें