फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 विद्यालयों में नहीं पहुंच सकी बिजली, भीषण गमी में बच्चे होंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर ऑपरेशन कायाकल्प से पूरा किया जाना है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण विद्यालयों में बिजली की सप्लाई विधिवत चालू करना है। अभी भी जिले के 300 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं जहां पर बिजली नहीं पहुंच सकी है। भीषण गर्मी में बिना पंखे के बच्चों को पढ़ना पढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 1691 हैं, इनमें से 1391 विद्यालयों में बिजली सप्लाई सुचारु होने का दावा शिक्षा विभाग कर रहा है। विभाग के अनुसार 300 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर बिजली आजादी के बाद से अब तक नहीं पहुंच सकी है। सरकार की ओर से ऑपरेशन कायाकल्प योजना जुलाई 2021 में शुरू की गई थी।
योगी सरकार प्राथमिकता में शामिल ऑपरेशन कायाकल्प पूरा नहीं हो सका है और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे बिना बिजली के ही विद्यालयों में पढ़ने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार में ही ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया गया था और अब तक 19 पैरामीटर करीब 50 फीसदी विद्यालयों में भी पूरे नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण संजय यादव ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटरों को पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 300 विद्यालयों में बिजली की सप्लाई नहीं पहुंच सकी हैं, कनेक्शन कराने की प्रक्रिया की जा रही है। कुछ विद्यालय ऐसे हैं जहां बिजली नहीं लेकिन छत के पंखे लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें