फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पचास हजार से अधिक के 180 बिजली बिल बकाएदारों को भेजी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहरी विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपया बकाया है। इसी को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत ने शहर के 50 हजार से अधिक के 180 बकाएदारों की आरसी जारी की है। शहर से लेकर गांव तक के बिजली उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का करोड़ों रुपया बकाया है। विभाग द्वारा बड़े बकाएदारों को चिन्ह्ति कर कई बार नोटिस दिया गया। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान नहीं कराया। शासन द्वारा बार-बार छूट का देने के बाद भी बकाएदारों ने बिल जमा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

इसे लेकर अब शहर के पचास हजार रुपये से अधिक के 180 बकाएदारों की आरसी जारी की गई है। आरसी जारी होने के बाद से बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। वहीं बकाएदार अब अमीनों की मिन्नतें करते नजर आ रहे हैं। शहर के पचास हजार रुपये से अधिक के 180 बकाएदारों की आरसी जारी की गई है। वहीं कुछ आरसी वापस भी आईं है, जहां उपभोक्ताओं को मृतक दिखाया गया है। बकाएदारी की वसूली उनके परिजनों से की जाएगी। -आरबी राय, अधिशासी अभियंता शहरी विद्युत वितरण खंड ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें