फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्युत लाइनमैन को पीट-पीटकर किया अधमरा

Sat, 14 Feb 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलिक पर दो लोगों ने विद्युत लाइनमैन अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लाइनमैन को अधमरा कर दिया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र के गांव बनी निवासी अर्जुन सिंह विद्युत निगम में लाइनमैन है। जो बृहस्पतिवार की शाम को क्षेत्र के गांव नगला अचल में विद्युत समस्याएं निपटाकर वापस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलिक से गुजरते समय उसको रंजीत और मंजीत मिल गए। अलीगंज क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी दोनों युवक उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरु कर दिया। शोर-शराबा सुन एकत्रित हुए लोगों के हस्तक्षेप किए जाने पर दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ राजेश सिंह ने बताया विद्युत लाइनमैन के पुत्र ममतेश की तहरीर पर जसरथपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें