जलेसर। फॉल्ट सही करते समय अचानक करंट आने से संविदा कर्मचारी खंभे से गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे विद्युतकर्मी सुखवीर सिंह नगर के महावीरगंज स्थित निधौली चौराहे पर फाॅल्ट सही करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। अचानक करंट आ गया और झटका लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। लोगों ने विद्युतकर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचकर एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने जानकारी ली।
एसडीओ तथा जेई से घटना के संबंध में जांच आख्या मांगी। पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च निगम द्वारा किए जाने की बात कही। उपखंड अधिकारी गुलशन किशोर ने बताया कि विद्युतकर्मी द्वारा महावीरगंज साइड से शट्डाउन लिया गया था। जबकि इस खंभे पर निधौली चौराहे से भी एलटी लाइन गई थी। एलटी लाइन में करंट आने के कारण कर्मचारी घायल हुआ है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद