फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने तोड़ा धनुष, आज निकलेगी श्रीराम बारात

Sun, 11 Oct 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सैनिक पड़ाव में चल रही रामलीला के तहत राम लक्ष्मण का मुनि विश्वामिश्र के साथ जनकपुरी में पहुंचना और भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। दूसरी ओर, सोमवार शाम शहर में आकर्षक झांकियों के साथ श्रीराम बारात निकाली जाएगी। कैलाशगंज में बनाई जा रही जनकपुरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस दौरान एक गरीब कन्या का विवाह भी संपन्न होगा।
विज्ञापन

इन दिनों सैनिक पड़ाव में रामलीला का भव्य मंचन चल रहा है। देररात तक लोगों की भीड़ पांडल में नजर आती है। महावीर आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। शनिवार की रात लीला मंचन के तहत कलाकारों ने अयोध्या से मुनि विश्वामिश्र द्वारा राम व लक्ष्मण को राक्षसों के विनाश के लिए ले जाना, उसके बाद ताड़का वध, अहिल्या उद्धार व जनकपुरी पहुंचकर नगर भ्रमण व रामचंद्र जी की सीता जी से मुलाकात होने की लीला के अलावा रविवार की रात राजा जनक के महल में धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। देखते ही देखते श्रीराम द्वारा धनुष को भंग कर दिया गया, बाद में माता सीता द्वारा रामचंद्र जी को माला पहनाई गई। दूसरी ओर, सोमवार को शहर में रामबारात निकाली जाएगी। रामलीला कमेटी के महामंत्री अनिल कुमार शर्मा टिल्लू ने बताया कि शाम पांच बजे सैनिक पड़ाव से रामबारात शुरू होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसके वर्मा इसका शुभारंभ करेंगे। 13 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा बहजोई, मथुरा, दिल्ली व एटा का रोड शो, राजस्थानी नृत्य, पांच बैंड होंगे। जनकपुरी संयोजक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर कैलाशगंज की पूजा का रेवाड़ी मोहल्ला निवासी अजय के साथ विवाह संपन्न होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें