फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर का काम न करने पर डांट दिया तो फंदे से झूल गया भाई, घर वालों ने देखा खिसक गई पैरों तले जमीन

Thu, 05 Oct 2023 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में घर का काम न करने पर बड़े ने डांट दिया तो छोटा भाई फंदे से झूल गया। घरवालों ने देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
जैथरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार सुबह भाई के डांटने से नाराज किशोर फंदे पर लटक गया। परिजन उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को घर ले गए।

विज्ञापन


मामला जैथरा थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का है। गांव निवासी श्याम सिंह के 15 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को जानकारी हुई तो उससे उतारकर वाहन की व्यवस्था करके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह किशोर के बड़े भाई सुरजीत ने किसी कार्य के लिए कहा था। इसको संदीप ने नहीं किया तो डांट दिया था।

यह भी पढ़ेंः- Etah: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला ने नहर में लगा दी छलांग, स्थानीय गोताखोरों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से संदीप नाराज हो गया और घर में ही फंदा लगाकर लटक गया। किशोर की मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है, ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं चाहते और शव को घर ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किशोर की मौत होने की खबर थाने पर नहीं दी गई है। मौत किस कारण से हुई है, यह भी नहीं कहा जा सकता। पुलिस कर्मियों को भेजकर जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें