फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीएम से की एजुकेशन प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व प्राइवेट इंस्टीट्यूशन यूनियन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त व पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने निजी विद्यालयों, शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में प्रदेश के सीबीएसई व अन्य निजी विद्यालयों के शिक्षकों की सुरक्षा, सम्मान व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एजुकेशन प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की प्रमुख मांग उठाई गई। डॉ. राहुल गुप्त ने कहा कि जिस प्रकार चिकित्सा क्षेत्र में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू है उसी तर्ज पर विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व प्रबंधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को शिक्षा संस्थान सुरक्षा अधिनियम बनाया जाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा कानून, न्यूनतम वेतनमान, पीएफ व ईएसआई की अनिवार्यता, विशेष नीति, शिक्षक प्रशिक्षण व डिजिटल सहायता योजना, सस्ती वित्तीय सहायता, गैर-शैक्षणिक दबाव में कमी व शिकायत निस्तारण प्राधिकरण के गठन जैसी प्रमुख मांगें भी रखीं। मांगपत्र सौंपने के दौरान राहुल गुप्त ने अमर शहीद महावीर सिंह के चित्र सहित स्मृति चिह्न भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा व राकेश भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें