फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती का असर : दरगाह कमेटी मिलकर कराएगी टूटी चहारदीवारी का निर्माण

Tue, 10 Dec 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। दरगाह के पास एक जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का विरोध 24 नवंबर को किया गया। पथराव कर चहादीवारी को तोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की। इसके असर से दरगाह प्रबंध कमेटी ने पत्थरबाजों से किनारा कर चहारदीवारी निर्माण में सहयोग की हामी भरी है।
विज्ञापन

वक्फ दरगाह कमेटी के पदाधिकारी सोमवार की शाम एसडीएम डॉ. विपिन कुमार मोरल के पास पहुंचे। उन्हें लिखित पत्र सौंपा। कहा कि वक़्फ़ दरगाह के पास की जमीन पर की जा रही चाहरदीवारी का निर्माण दरगाह कमेटी द्वारा सभी के साथ मिलकर कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यह डर और भय का माहौल खत्म हो। सभी एक-दूसरे के साथ प्रेमभाव से रहें। मुईद्दीन उर्फ बबलू पहलवान, जाहिद खान, धीरेंद्र सिंह, सतीश चंद्र, सुनील कुमार, रियाज खान, अदनान आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें