फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। शासन से हरी झंडी मिल जाने के बाद विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों केंद्रों पर सैनिटाइजिंग कराई गई है।
विज्ञापन

शासन ने लॉकडाउन के बीच शुरू हुए मूल्यांकन पर 5 मई से ओरेंज एवं रेड जोन में रोक लगा दी थी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद भी मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका था। शासन ने अब कुछ शर्तों के साथ 12 मई से मूल्यांकन शुरू कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। अब जिले के लिए आवंटित हुई बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल की 192341 एवं इंटरमीडिएट की 79386 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र बीएवी इंटर कॉलेज एवं इंटर के मूल्यांकन केंद्र श्रीगणेश इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
विज्ञापन

यह रहेंगी व्यवस्थाएं
- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे शिक्षक व कर्मी
- प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्र कराए जाएंगे सैनिटाइज
- परीक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को मास्क व ग्लब्स पहनना होगा अनिवार्य
- मूल्यांकन केंद्रों पर लिक्विड साबुन, पेपर नेपकिन आदि का किया जाएगा प्रयोग
- मूल्यांकन केंद्र पर कोरोना बचाव से संबंधित बैनर-पोस्टर लगेंगे
- प्रत्येक शिक्षक व कर्मी को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप करना होगा डाउनलोड
- प्रत्येक परीक्षक के मध्य रखी जाएगी दो मीटर की दूरी
- कंटेंटमेंट जोन में रहने वाले शिक्षक को कार्य पर नहीं बुलाया जाएगा
- पहचान पत्र के साथ ही मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करेंगे शिक्षक
- उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन आज से शुरू हो जाएगा। शासन से जारी गाइडलाइन के आधार पर ही कार्य होगा। - आरएसएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें