फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल : शराब की दुकानों से कांवड़ यात्रा का होगा सामना

Sun, 14 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांवड़ यात्रा सप्ताह भर बाद शुरू हो जाएगी। निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के मार्गों से शराब-भांग की दुकानें शिफ्ट करा दी जाएं। जिससे कि कांवड़ियों को कोई समस्या न हो, लेकिन अभी तक एक भी दुकान को नहीं हटाया गया है। ऐसे में जिले में घुसते ही कांवड़ियों का सामना शराब की दुकानों और इनके आसपास पियक्कड़ों से होगा।
विज्ञापन

सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल का अभिषेक कराने का बड़ा महत्व और मान्यता है। बड़ी संख्या में कांवड़िये सोरों और कछला घाट पर पहुंचकर गंगाजल लेते हैं और अपने आस्था वाले शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। एटा ही नहीं, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी जिलों सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश के कांवड़िये भी बड़ी संख्या में आते हैं। सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला कांवड़ यात्रा मार्ग एटा-कासगंज रोड बन जाता है। जबकि आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, जीटी रोड से होकर भी कांवड़ियों की टोलियां गुजरती हैं।
इन सभी मार्गों पर अंग्रेजी और देसी शराब तथा बीयर के ठेके पहले की तरह ही चल रहे हैं। देसी शराब के बाद अब बीयर ठेकों पर भी कैंटीन संचालन की छूट मिल गई है। ऐसे में पीने वालों का जमावड़ा ठेकों के आसपास लगा रहता है। हालांकि अंग्रेजी शराब के ठेकों के आसपास भी ठेल, दुकानों आदि पर लोग शराब पीते नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन


शासनादेश के बावजूद हाईवे पर चल रहीं दुकानें
मिरहची। बाजारों एवं हाइवे किनारे से शराब की दुकानों के संचालन पर रोक का शासनादेश भी एटा-कासगंज मार्ग पर कारगर नहीं हो सका। कस्बा मिरहची के बीचों-बीच चौराहे के दोनों ओर शराब की दुकानें संचालित हैं। जहां से आमजन के साथ महिलाओं को बाजार आने-जाने में शराबियों की हरकतों से जूझना पड़ता है। कांवड़ यात्रा के दौरान दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। सुरेंद्र सिंह पुंडीर, संजू यादव, मनोज लोधी, वीरेंद्र लोधी, महेश लोधी, चंद्रवीर लोधी आदि ने शराब की दुकानें कस्बे से बाहर कराने की मांग की है।
कांवड़ यात्रा के मार्गों में स्थित 27 दुकानों को चिह्नित कर लिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान इनको तिरपाल आदि लगाकर कवर कराया जाएगा। जहां बैठकर पीने की सुविधा है, उसे बंद कर दिया जाएगा। आसपास लोगों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। - अनूप शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें