फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भोले बाबा के आश्रम जाते समय पलटा ई-रिक्शा, दबकर मासूम की मौत

Tue, 04 Feb 2025 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ऋषभ का फाइल फाेटो - फोटो : ऋषभ का फाइल फाेटो
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में गांव गढि़या के पास एक ई-रिक्शा पलटने से नीचे दबकर 7 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। ये लोग फर्रुखाबाद से पटियाली में भोले बाबा के आश्रम जा रहे थे।
विज्ञापन


जिला फर्रुखाबाद के थाना व कस्बा कंपिल के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी ब्रह्मदत्त ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने परिवार के साथ कासगंज जिले के पटियाली स्थित भोलेबाबा के आश्रम पर जा रहे थे। बहादुर नगर जाने के लिए ई-रिक्शा में 8 लोग सवार थे। गांव गढि़या के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

इसके नीचे दबकर मेरे 7 माह के मासूम बेटे ऋषभ की मौत हो गई। बेटा अपनी मां मानसी की गोद में बैठा हुआ था, रिक्शा पलटने से वह सबसे नीचे दब गया। मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें