फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर पूजन और जिमाने के लिए नहीं मिलीं कन्याएं

विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं युवतियां। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को जिमाने के लिए कन्या और लांगुर नहीं मिले। ऐसे में भक्तों ने कन्याओं को प्रसाद बांटकर रस्म अदायगी की। अधिकांश घरों में नवमी को भोजन कराने की परंपरा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक लोग न तो अपने घर बच्चों को भोजन पर आमंत्रित कर रहे हैं और न ही अपने घरों के बच्चों को दूसरों के यहां भेज रहे हैं। वहीं, बच्चों को भोजन से ज्यादा इस दिन मिलने वाले गिफ्ट की चिंता रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूनम ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते इस समय कोई भी अपनी कन्या को दूसरों के घर नहीं भेज रहा है। पता नहीं किसके घर कैसा खाना बने और क्या नुकसान कर जाए। वहीं, बीना राघव ने बताया कि लॉकडाउन के बाद कन्याओं का पूजन कर लेंगे। अभी माता रानी जैसे कन्याओं का पूजन करवाएंगी वैसे कर लेंगे। घर में ही हलवा-चना बनाकर आपस में ही बांट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें