फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारवां थमा, सीमाएं सील, पुलिस ने बरती सख्ती

विज्ञापन
जीटी रोड पर गुजरते राहगीरों की चेकिंग करते सीओ सिटी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन में बाहर से आने वाले लोगों के कदम जहां के तहां ठहर जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सीमाएं सील कर दी हैं। अब लोगों को शहर में प्रवेश से पहले पूछताछ की जा रही है। आवश्यक वस्तुओं के सामान के वाहनों को ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं इक्का-दुक्का लोग जो पैदल आ भी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें प्रशासन अब किसी तरह की मदद मुहैया कराने के बजाए सीधे जिले की सीमा से बाहर भेज रहा है। वहीं दिल्ली में एटा से जलसे में किसी के शामिल होने की खबर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नहीं लगी है, जिससे उसने राहत की सांस ली है।
दिल्ली के निमामुद्दीन के तबलगी जमात के कार्यक्रम में एटा से कोई भी व्यक्ति शामिल होने नहीं गया। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक मचे हल्ला के बाद पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और जहां-तहां खुफिया तंत्र लगाकर जांच कराई, पर राहत भरी खबर तब आई जब किसी के यहां से दिल्ली प्रोग्राम में शामिल होने की जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने शासन के आदेश पर शहर में प्रवेश के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। दिल्ली, आगरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद सहित मैनपुरी मार्ग को सील कर दिया है। यहां बैरियर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है, बाहर से आने वालों को बैरंग लैटाया जा रहा है।
गांव में आने वालोें की सूचना दें प्रधान
मारहरा सहित अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस-प्रशासन से जानकारी कराई गई, पर अभी तक जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार एटा जिले से कोई भी व्यक्ति दिल्ली प्रोग्राम में शामिल होकर यहां नहीं लौटा है। प्रशासन ने प्रधानों को भी सचेत किया है कि वह अपने यहां इन दिनों आने वालों की सूचना दें, जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन

-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें