नाला कटने से गांव किशोरपुरा में जलमग्न फसलें। संवाद
निधौलीकलां। मनोरा गांव से किशोरपुरा होते हुए गुजरे नाला में कटान होने से 30 बीघा खेतों में जलभराव हो गया है। पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका से परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने पर 40 बीघा और खेतों में जलभराव की आशंका है।
क्षेत्र के गांव किशोरपुरा पर शनिवार रात अचानक कटान होने से पानी खेतों में भरने लगा। रात भर में 30 बीघा खेत में पानी भरने से आलू, सरसों, गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। ग्राम प्रधान संजय की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल के कोई समाधान न निकाले जाने पर किसानों ने बुलडोजर की व्यवस्था कर पानी के बहाव को रोकने के लिए खेतों के किनारे मिट्टी डालकर मेड़ को ऊंचा कर दिया है।