अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल में उपविजेता जेएलएन पीजी कॉलेज की टीम। स्रोत कॉलेज
एटा। जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एटा में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम विजेता बनी। मेजबान टीम उपविजेता रही।
कॉलेज के मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सात महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जेएलएन पीजी कॉलेज एटा और डीएस कॉलेज अलीगढ़ के बीच हुआ। इसमें डीएस कॉलेज की टीम विजेता बनी, जबकि जेएलएन कॉलेज एटा की उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह, चयनकर्ता डॉ. राकेश कुमार और रेफरी आमिर हुसैन व शिवम सोलंकी रहे। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीबीएस परिहार, आयोजन सचिव डॉ. आसिफ कलीम आदि रहे।