फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाक बीमा शिविर में 250 खाते खुले, पांच लाख का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय डाक विभाग की ओर से नौ से 15 अक्तूबर तक मनाए गए डाक सप्ताह के तहत एटा मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य डाक सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और ग्राहकों से बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान डाक बीमा शिविर में 250 लोगों के खाते खोले गए।
विज्ञापन

विश्व डाक दिवस पर नौ अक्तूबर को प्रधान डाकघर में बैनर प्रदर्शन किया गया। 12 अक्तूबर को फन विद फिलेटली कार्यक्रम के तहत किड्जी स्कूल में बच्चों के लिए पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता हुई। 13 अक्तूबर को अलीगंज, कासगंज और अरुणा नगर एटा में डाक जीवन बीमा शिविर लगाए गए। इनमें करीब पांच लाख रुपये का कारोबार हुआ और डाकघर बचत बैंक के लगभग 250 खाते खोले गए।
14 अक्तूबर को अधीक्षक डाकघर की अध्यक्षता में मंडलीय कार्यालय स्तर पर व्यापार से संबंधित बैठक हुई। इसमें पार्सल ग्राहकों और फ्रेंचाइजी संचालकों के साथ सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को पोस्टथॉन दौड़ के साथ डाक सप्ताह का समापन हुआ। प्रधान डाकघर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक आयोजित इस दौड़ में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें