फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नशे में दरवाजा बंद कर लगा लिया फंदा, मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के रैवाड़ी मोहल्ला में शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का लोहे का दरवाजा कटवाकर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

मृतक विकास की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि पति मजदूरी करके घर का गुजारा करते थे। वह शराब पीने के भी आदी थे। मंगलवार सुबह ही शराब पीकर आए और गालीगलौज करने लगे। मैंने विरोध किया तो कमरे के अंदर घुस गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे से लटक गए। आवाज सुनकर जब मैंने कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे पर लटक रहे थे।
लोहे का दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुल सका। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को कटवाकर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। वह मूल रूप से गांव भगीपुर का रहने वाला है और रैवाड़ी मोहल्ले में किराए के घर में रहता था।
विज्ञापन

मंजू ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व विकास की पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। मेरी शादी सकीट थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में हुई थी। पति की मौत हो चुकी है। लगभग 7 दिन पहले मैं विकास के पास आकर रहने लगी। जब कहा कि चलो घर पर भगीपुर में ही रहेंगे तो कहा कि वहां जगह कम है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें