फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दवा विक्रेता को पीटा, रंगदारी मांगने का आरोप

Mon, 18 May 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में दवा विक्रेता से रंगदारी मांगने का विरोध करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। नगर के एक दवा विक्रेता से एक युवक और उसके साथियों ने मारपीट की। उससे 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। बचाव में आए ग्राहक के साथ भी मारपीट की। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को गांव भूरगड्ढा निवासी सचिन यादव नाला बाजार स्थित शिवम वार्ष्णेय के दुकान पर पहुंचा। उसके साथ अन्य युवक भी थे। शिवम वार्ष्णेय का आरोप है कि सचिन यादव धमकाते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बच्चों को उठाने की धमकी दी।
विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर ग्राहक हर्षित जैन के साथ भी आरोपियों ने पीट दिया।
दवा विक्रेता का कहना है कि सचिन यादव, जो अपने मामा कायम सिंह यादव के आवास पर रहता है। पिछले 10 दिनों से लगातार परेशान कर रहा है। चार दिन पूर्व उसके मामा से भी इसकी शिकायत की थी, जिन्होंने तब सचिन को समझाने का प्रयास किया था। यह भी आरोप लगाया कि 17 मई की सुबह आरोपी उसके चार वर्षीय पुत्र के बारे में जानकारी जुटाने उसके स्कूल भी पहुंचा था। सोमवार को उसने रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट की। आसपास के व्यापारियों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से भाग गए। आक्रोशित दवा विक्रेताओं विरोध में तत्काल बाजार बंद कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ संजय राघव ने बताया कि शिवम वार्ष्णेय की तहरीर पर नामजद आरोपी सचिन यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें