फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां

Mon, 18 May 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तुषारिका सिंह ने सोमवार को कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम में खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तुषारिका सिंह ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से स्वास्थ्य, खान-पान और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली उन्हें विधिक अधिकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े नए कानूनों के बारे में जागरूक किया। अधिकांश वरिष्ठजन स्वस्थ पाए गए और देखभाल संतोषजनक मिली। महिला कक्ष में बिस्तर व चादरें साफ-सुथरी मिलीं। भीषण गर्मी को देखते हुए लगाए गए कुल चार कूलरों में से तीन चालू अवस्था में पाए गए जबकि एक खराब मिला। वहीं आश्रम में लगाया गया जनरेटर पिछले पांच वर्षों से खराब पाया गया। इस पर सचिव ने वार्डन को निर्देश दिए कि खराब कूलर और जनरेटर को तत्काल ठीक कराया जाए और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान वार्डन मिथलेश कुमारी, भंडार प्रभारी विनीता उपाध्याय सहित कर्मचारीगण और वृद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें