फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में दृष्टि और अनुष्का का राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जूडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दृष्टि और अनुष्का का चयन किया गया है, जो 26 से 28 दिसंबर तक लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को अलीगढ़ के में प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें एटा की महिला खिलाड़ी दृष्टि चौहान और अनुष्का सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। गौरतलब है कि बुधवार को जिला स्तर पर 7 महिला खिलाड़ियों में दोनों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। उसके बाद शुक्रवार को अलीगढ़ में मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया में दोनों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर स्टेडियम के कर्मचारी हेमलता, चंद्रशेखर, शिवम शर्मा, जितेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें