फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दांत दर्द की दवा के धोखे में पी लिया मच्छर नाशक तेल, भर्ती

Fri, 31 May 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला मयूर विहार में एक किशोरी ने दांत का दर्द बंद करने के लिए दवा पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को बताया। पता चला कि धोखे में उसने मच्छर मारने वाला तरल पदार्थ पी लिया है। परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। अर्पित कश्यप ने बताया कि बहन जह्नावी के दांत में दर्द हो रहा था। उसकी दवा चल रही है, जो कि एक अलमारी में रखी हुई थी। उसके पास में ही मच्छर मारने वाले तेल की शीशी रखी हुई थी। दोनों ही शीशी पर कोई स्टीकर नहीं लगा था। परिजन के अनुसार इस वजह से जह्नावी ने धोखे में मच्छर मार तेल पी लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात में कांशीराम कॉलोनी मानपुर के रहने वाले अरुण ने घर में कहासुनी हो जाने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। पिता राकेश ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में इसकी मां से कहासुनी हो गई। जिसके बाद घर में रखी हुई चूहामार दवा खा ली। जानकारी होने पर परिजन इसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें