फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूप से आने के बाद पी लिया ठंडा पानी, पड़े बीमार

Fri, 21 Jun 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप में लोगाें का गला सूखने लगता है। ऐसे में वह गला तर करने के लिए ठंडे पानी का सेवन कर लेते हैं। यह उनकी सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोगों बुखार के साथ गले में दर्द की समस्या हो रही है। मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 90 से 100 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी में प्रतिदिन 90 से 100 अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। धूप से आने के बाद राहत पाने के लिए लोग एकदम ठंडी चीजों और पानी का सेवन कर रहे हैं। इसके चलते लोग बुखार और गले में दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। शुक्रवार को मेडिसिन विभाग में मरीजों की सुबह से दोपहर तक लाइनें लगी रहीं। मरीजों को देख रहे डॉ. शैलेष कुमार सहित इमरान ने बताया शुक्रवार को 95 बुखार के पीड़ित दवा लेने आए। इसमें से 40 से 45 व्यक्ति ऐसे थे जिनके गले में दर्द की शिकायत थी।
लोगों को एकदम ठंडा पानी और ठंडी चीजों का सेवन करने से थोड़ा परहेज करने के लिए कह रहे हैं। धूप में जाने के बाद शरीर में पसीना अधिक रहता है। इससे मरीज बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसमें बच्चे अधिक हैं क्योंकि बच्चे आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक व फ्रिज के पानी का सेवन अधिक कर रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया आने वाले मरीजों में उल्टी-दस्त, चक्कर, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द, पेट में दर्द और मुंह सूखने के लक्षण आ रहे हैं। साथ ही बार-बार प्यास लग रही है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से भी गले में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन


इस तरह से करें बचाव
डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। तरल पेय पदार्थों का खूब सेवन करना चाहिए। वहीं तेज धूप में छाता लेकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें