फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डॉ. श्यामा प्रसाद ने अपनी विचारधारा से नहीं किया समझौता

Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। जिले भर में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।अलीगंज में अपने आवास पर हुई गोष्ठी में डॉ. परसादी लाल कश्यप ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की जिस संदिग्ध हालत में जान गई, वह आज भी एक प्रश्नवाचक चिह्न है। उनका जीवन एक देशभक्त, शिक्षाविद् और सामाजिक न्याय दिलाने वाले नेता के रूप में हम सब जानते हैं। अमरीश सिंह राठौर एडवोकेट ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विचारधारा के लिए अपना पूरा जीवन लगाया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अर्जुन सिंह कश्यप, दिनेश चंद्र दीक्षित एडवोकेट, प्रताप सिंह एडवोकेट, राघवेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजा का रामपुर में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनके आदर्श, मूल्य व सिद्धांत हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। अखिलेश राठौर, छोटे मिश्र, रणवीर तोमर, प्रवीण भदौरिया, अनुज पांडेय, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।



भाजपाइयों ने डाॅ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
मारहरा। क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह में जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय शास्त्री ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी ने देश की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने सनातनियों को एकजुट होने का संदेश दिया था। मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने डॉ. मुखर्जी के संकल्पों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। धर्मेंद्र गहरवार, विशाल ठाकुर, देवांश ठाकुर, राज गहरवार, सुधीर बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें