फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाले लिए खोदे गड्ढे में पानी भरने से ढही दुकान की दीवार

Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड पर घंटाघर घंटाघर से लेकर अलीगंज तिराहा तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए कई स्थानों पर काफी गहरी और बड़े हिस्से में खुदाई करके डाल दी गई। इसमें बारिश का पानी भरा तो किनारे बनी एक दुकान की दीवार रविवार को ढह गई। आसपास के लोग अपने मकान, दुकान को लेकर दहशत में हैं। वहीं, रविवार को हुई बारिश से कोतवाली नगर के छज्जे का प्लास्टर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया।तहसील गेट के पास हो रहे नाले निर्माण की खुदाई के चलते बने गड्ढे में जलभराव हो गया। जिसका पानी नाले के किनारे सेठचंद्र दुबे के गेस्ट हाउस के बाहर बनी दुकान की नींव में चला गया। इससे नींव हिल गई और बाहर की दीवार गिर पड़ी। आक्रोशित दुकानदारों ने हंगामा काटते हुए ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। आसपास के लोगों का कहना था कि नाला निर्माण में डेढ़ ईंट की बाउंड्री बनानी चाहिए थी। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते 9 इंच की बाउंड्री बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वही चार-पांच दिन पहले से खुदाई करके छोड़ दी गई। अगर निर्माण नहीं करना था तो खुदाई इतने दिन पहले क्यों की गई? इसमें भरा पानी आसपास के लोगों के मकान और दुकान की नींव में लगातार रिस रहा है। इससे खतरा बना हुआ कि कब कहा हादसा हो जाए। रात में नींद तक नहीं आ रही है। इसके अलावा घरों के सामने खुदाई और मिट्टी पड़ी होने की वजह से लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। घरों के पानी की निकासी की व्यवस्था भी नहीं की गई है।
उधर, रविवार को सुबह से हो रही बारिश से कोतवाली नगर के अंदर एक जर्जर छज्जे का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। फरियाद लेकर आए होली गेट निवासी महेंद्र इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। सर पर प्लास्टर गिरने से से घायल युवक को पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया। कोतवाली में मौज़ूद अन्य कर्मचारी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। यह छज्जा कई साल से जर्ज़र स्थिति में है।
विज्ञापन




दुकान की दीवार नीचे की ओर कच्ची थी और बरसात से पहले ही गिरी है। जिस जगह खुदाई गई है, वहां सेक्शन मशीन लगाकर लगातार पानी निकलवाया जा रहा है। जिससे लोगों को असुविधा न हो। - - सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें