फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव नाथूपुर में विवाहिता की मौत के मामले में विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने की प्राथमिकी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ढ़िलावती निवासी पीतांबर की पुत्री राखी की शादी 4 वर्ष पूर्व नाथूपुर निवासी आकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग राखी से ससुराली जन कर रहे थे। पति भी विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करता था। विवाहिता के पिता आरोप है कि पति आकाश, देवर ललित कुमार, ननद कुमकुम, सास कलावती ने मिलकर राखी की हत्या कर दी। जब उनको घटना की जानकारी हुई तो विवाहिता मृत अवस्था में मिली।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पिता ने बताया कि पांच लाख रुपये और बाइक की मांग आए दिन की जा रही थी। पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। उधर ससुराल वालों ने फांसी लगाकर विवाहिता के आत्महत्या करने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

- विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की धाराओं में अभियेाग पंजीकृत कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है: अजीत चौहान, सीओ, सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें