फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथिया केंद्र से किशोरियों की शंकाओं का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला महिला अस्पताल में साथिया केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव को लेकर शंकाओं का समाधान काउंसलर करेंगे। केंद्र पर आकर किशोरियां व युवतियां अपनी बात रख सकेंगी। जिनको परामर्श देकर मानसिक तनाव दूर किए जाएंगे।
विज्ञापन

किशोरावस्था ऐसी उम्र होती है, जिसको लेकर किशोरियों के मन में उथल-पुथल रहती है। कई सवाल इस अवस्था में पैदा हो जाते हैं। इनको लेकर किशोरियों के अंदर हिचक पैदा हो जाती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता है। फिर भी शंकाओं का समाधान नहीं हो पाता।
इसलिए विभाग की ओर से साथिया केंद्र की स्थापना जिला महिला अस्पताल में की जा रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी ये केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर किशोरियों की शंकाओं का समाधान काउंसलर करेंगी और उनको जागरूक भी करेंगी। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ही जगहों पर साथिया केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इनका संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें