कोतवाली नगर के प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला शांति नगर में श्वान पॉलिथिन में बंद एक नवजात का शव लेकर घूम रहे थे। साइकिल चला रहे बच्चों ने पॉलिथीन में शव देखा तो भगाया। एक व्यक्ति के दरवाजे पर शव को श्वान छोड़ गए। नवजात का शव देखते ही मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी राजकुमार ने बताया बुधवार की शाम कुछ लोगों ने जानकारी दी कि दरवाजे पर एक नवजात का शव पड़ा है। इस पर वह बाहर निकल कर आए तो कुछ बच्चों ने बताया कि श्वान पॉलीथिन में शव लिए घूम रहे थे। श्वानों को भगाया तो शव को यहां छोड़कर भाग गए। नवजात का एक पैर भी खा लिया है। ऐसा लग रहा है किसी ने बुधवार को ही उसे जन्म दिया और फेंक दिया।