फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्ते का हमला, चेहरे पर काटा

Mon, 02 Nov 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कुत्ते के हमले से घायल बच्चे को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के भेंटा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


भेंटा गांव निवासी अजय सिंह का छह वर्षीय बेटा अंश रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्ते से बच्चे को बचाया।

इसके बाद परिजन घायल अंश को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर उपचार किया गया। पिता अजय सिंह ने बताया कि कुत्ते ने अंश के चेहरे पर काटा है जिससे गहरे घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें