फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर जागरूक करने में व्यस्त, इलाज के लिए परेशान मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज चिकित्सकों के इंतजार में परेशान हैं। जबकि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। चिकित्सा सेवाएं वार्ड ब्वॉय के हवाले कर दी गई हैं। मिरहची कस्बा में दो ग्राम पंचायतें मिरहची और जिन्हैरा शामिल हैं। जिनकी आबादी करीब 22 हजार है। लोग इलाज के लिए पीएचसी पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

केंद्र पर दो मेडिकल ऑफिसर, एक महिला चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक टैक्निशियन तैनात हैं, लेकिन कोविड ड्यूटी में एक चिकित्सक को बागवाला भेज दिया गया है। दूसरे चिकित्सक को टीम के साथ गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। महिला चिकित्सक प्रसव आदि की सेवाएं दे रही हैं। ऐसे में सर्दी, बुखार आदि के सामान्य मरीजों को इलाज के भटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें