फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की पिटाई: बीच सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने पर विवाद, युवकों ने बोल दिया हमला; जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Mar 2024 11:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चिकित्सक अपनी कार से जा रहे थे। बीच रास्ते में एक बाइक खड़ी हुई थी। चिकित्सक ने बाइक हटाने के लिए कहा तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने चिकित्सक की पिटाई कर दी।  
 
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी में बीच सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर विवाद हो गया। कार में सवार चिकित्सक ने बाइक हटाने को बोला तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की गई। विरोध करने पर 10-12 लड़कों को बुलाकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पटियाली के मोहल्ला कटरा राजासाहब निवासी चिकित्सक डॉ. नीरज चतुर्वेदी ने जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बृहस्पतिवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। धुमरी मुख्य बाजार में पहुंचे तो कार निकलने के लिए जगह नहीं थी। रास्ते पर दोनों ओर बाइक खड़ी हुई थीं। जिसको देखकर हॉर्न बजाया तो कोई व्यक्ति बाइक को हटाने नहीं आया। जिसके बाद कार से उतरकर आवाज लगाई तो अनुज निवासी बहोरनपुर थाना पटियाली आया।

जब उससे बाइक हटाने को कहा तो गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मार्केट में स्थित कृष्णा ज्वैलर्स से 10-12 लड़कों को बुला लिया। सबने मिलकर मुझे व मेरी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जिसके चलते हम दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के दुकानदारों ने आकर हमें बचाया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें