फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने प्रति हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें : भूदेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा, लिंग आधारित हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन के प्रति जागरूकता के लिए रैली और गोष्ठी का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख भूदेवी यादव ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अपने प्रति हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें, इसके खिलाफ आवाज उठओ।
विज्ञापन

सोमवती, तारादेवी, दया, सुमन, गायत्री, संगीता आदि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम ग्राम संगठन एवं संकुल के माध्यम से कराकर लोगों को जागरूक किया। पसियापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने योगा डांस प्रस्तुत किया। इससे पूर्व नगर के आगरा चौराहे से लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए विकासखंड पर जाकर संपन्न हुई। गोष्ठी में ब्लॉक मिशन मैनेजर ने कहा कि महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना है। बीडीओ पीएस आनंद ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवंबर से संचालित है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा।
बीओ वैशाली और रत्ना त्रिपाठी ने बताया कि बाल विवाह कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर दो साल के कठोर कारावास या एक लाख रुपये जुर्माना या दोनों हो सकता है। एडीपीआरओ मनोज यादव, एडीओ एजी राकेश यादव, एडीओ आईएसबी प्रदीप गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सतेंद्र कुमार, सुनील यादव ,सुनील दिवाकर, हरेंद्र यादव, मुजम्मिल खान, ललित कुमार, बबली शाक्य, निधि यादव, लक्ष्मी शाहू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें