फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तैद रहे पुलिस बल- डीएम

Tue, 08 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निधि केसरवानी ने कहा कि जनपद में तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आखिरी चरण और चौथे चरण में ब्लाक निधौलीकलां, मारहरा में चुनाव होना है। डीएम ने सुरक्षा बलों से मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और पहचान पत्र चेक करने के बाद मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दें।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों संग मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक कर एसओ, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, चौकीदार से कहा कि बूथ पर बैलट बॉक्स खिड़की से दूर रखें और पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मी पोलिंग पार्टी के साथ पहुंचे और वहीं मौजूद रहें। एजेंट को बूथ के अंदर बार-बार आनेजाने की अनुमति नहीं होगी। 200 मीटर की परिधि का कड़ाई से पालन कर मतदान केंद्र पर भीड़ एकत्र होने से रोकते रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने कहा कि बूथ पर किसी भी प्रत्याशी की प्रचार सामिग्री चस्पा नहीं दिखाई देनी चाहिए। वोटर आईडी और आधार कार्ड की सघन चेकिंग जरुरी है। अफवाह फैलाने वाले अराजकतत्वों को चिन्हित कर थाने में बैठाएं और संदिग्ध को तत्काल पकड़ें। बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने निधौलीकलां और मारहारा मे चुनाव तैयारियों और पोलिंग पार्टी रवाना होने का जायजा लिया। एडीएम सतीश पाल, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्त्रसइम आरपी गुप्ता, सीओ राघवेन्द्र सिंह चौहान,सीओ सदर, थाना प्रभारी, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें