फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल, जेल अधीक्षक ने बागवाला में कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना टीका लगवाते डीएम सुखलाल भारती । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को 18 बूथों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में बने बूथ दो पर डीएम सुखलाल भारती को कोरोना टीका लगाया गया। वहीं बागवाला सीएचसी पर जिला जेल के अधीक्षक पीपी सिंह और अलीगंज सीएचसी पर एसडीएम राजीव पांडेय ने कोरोना टीका लगवाया। इस दौरान डीएम ने जिला अस्पताल के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

टीकाकरण के उपरांत डीएम सुखलाल भारती ने कहा लोग किसी प्रकार के भ्रम में न रहें और न ही अफवाह पर ध्यान दें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम सूची में हैं, उन्हें इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद गर्ग को निर्देश दिए कि सूची के अनुसार संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को कंट्रोल रूम के माध्यम से उसके मोबाइल नंबर पर टीका लगवाए जाने की सूचना दें, ताकि वे अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर समय से टीका लगवा सकें।
वहीं सुबह के समय महिला अस्पताल की कोल्ड चेन से पुलिस सुरक्षा में टीका जिला अस्पताल से बूथों पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही बघीपुर उपकेंद्र से बागवाला सीएचसी पर वैक्सीन पहुंचाई गई। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह, जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें