फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तलब किए एनएचएआई अफसर

Sun, 24 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने शनिवार को एनएचएआई के  प्रोजेक्ट डायरेक्टर को तलब कर अतिक्रमण चिंहित करने को कहा है। हाईवे के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर, तार, पोल और पेड़ हटाए जाएंगे। रविवार को अवकाश के कारण अभियान नहीं चला। सोमवार को पुलिस और पीएसी के साथ प्रशासन और पालिका कर्मचारी मिल कर अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के लिए शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में एनएचएआई के अफसर नहीं आए तो शनिवार को डीएम ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर टीम भेजने और हाईवे के किनारे अतिक्रमण को चिंहित करने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हाईवे के किनारे खड़े बड़े पेड़, बिजली के पोल, मोबाइल ट्रांसफार्मर, टेलीफोन के पोल को शिफ्ट कर शहर को हाईवे जाम से मुक्त कराया जाए। डीएम ने पावर निगम के अफसरों और बीएसएनएल के अफसरों से बात कर खंबे, ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की कार्य योजना तलब की है। रविवार के अवकाश के कारण पालिका और तहसील प्रशासन ने रविवार को अभियान नहीं चलाया। सोमवार को पुलिस और पीएसी बल के साथ पालिका और तहसील अफसर हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाएंगे। पुलिस बल के साथ अभियान चलने के कारण व्यापारियाें में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ व्यापारी निर्माण ध्वस्त करने साथ अस्थाई निर्माण खुद हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें