फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई से कराई जाए हैदराबाद विवि की जांच

Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब तक हुई दलित उत्पीड़न की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक रामदास विजय ने कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्व विद्यालय में कई वर्षों से दलित एवं पिछड़ी जाति के छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। इसकी वजह से छात्र रोहित बेमूला ने आत्महत्या की। पहले भी कई दलित और पिछड़ी जाति के छात्र आत्महत्याएं कर चुके हैं। अब तक विश्वविद्यालय में जितनी भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं उन सभी की सीबीआई जांच होनी चाहिए। देश में दलित और पिछड़ी जाति के लोगों के साथ अत्याचार, अन्याय, भेदभाव, शोषण, हत्याएं आदि की घटनाओं को रोकने को ठोस कदम उठाए जाएं। महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाले अत्याचार, बलात्कार, हत्या की घटनाएं हो रही हैं। उनकी सुरक्षा व संरक्षण को उचित कदम उठाए जाएं। समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बनाने को भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस दौरान योगेंद्र कुमार, राकेश कुमार नागर, सूर्य प्रकाश, राम करन राज, जीवराम, होशियार सिंह निमेष, अनार सिंह बौद्ध, अतुल कुमार बौद्ध, नवलेश बौद्ध, जगदीश प्रसाद, शारदा, नेक सिंह, दामोदर, अनेक पाल सिंह, दीपक कुमार, रामबेटी, विमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें