एटा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर, राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला मजिस्ट्रेट सुखलाल भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण किया जाए। विभागाध्यक्ष अपने-अपने बिल भुगतान हेतु समय से कोषागार में उपलब्ध कराएं। बड़े बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें हवालात में बंद किया जाए।
डीएम ने कहा कि एआरटीओ प्रवर्तन अभियान चलाकर डग्गामारी और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करें। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि विद्युत बिल भुगतान में उपभोक्ताओं को समस्या नहीं आनी चाहिए। रीडिंग के अनुरूप ही बिल भेजे जाएं। विद्युत विभाग अभियान चलाकर अन्य विभागों से वसूली करे। बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, उनको पकड़कर हवालात में बंद किया जाए।
बांट माप निरीक्षक को कड़ी हिदायत दी गई कि तहसील क्षेत्र के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में एडीएम वित्त केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एसडीएम अबुल कलाम, पीएल मौर्य, अरुण कुमार, तहसीलदार दुर्गेश यादव, एआरटीओ हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मण प्रसाद, एआईजी स्टांप एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।