पानी भरने से सता रहा संक्रामक रोग फैलने का डर
एटा। निधौलीकंला क्षेत्र के गांव गुलाबपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम सुखलाल भारती को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव की सड़कों पर पानी भरा है। संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। प्रधान व सचिव सुन ही नहीं रहे हैं।
गांव गुलाबपुर के आधा सैकड़ा लोग बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को बताया गांव में विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी से होकर निकलते हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संपूर्ण समाधान सहित कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने डीएम से गांव में विकास कार्य सहित साफ सफाई की मांग की है। इस दौरान अवनीश, राहुल, गौरब, प्रेमवीर, रामपाल, रामवेटी, प्रीती, सुमन, स्नेहलता मौजूद रहे।