फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बने अध्यापक, बच्चों से पूछे सवाल

विज्ञापन
ब्लॉक शीतलपुर के गांव बारथर के प्राथमिक स्कूल के बच्चों से वार्ता करते डीएम - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी गुरुवार को मास्साब बन गए। बारथर स्कूल पहुंचे डीएम सुखलाल भारती ने बच्चों से सवाल पूछे और उनसे अंग्रेजी की कविता पढ़वाई। कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम की गाड़ी देखकर शिक्षकों की सांस फूल गईं। डीएम ने बच्चों को पढ़ाया और सवाल भी पूछे। अपना पेन हाथ में लेकर पूछा कि एक पेन बीस रुपये का, तो सौ रुपये में कितने पेन मिलेंगे। कुछ बच्चों ने सही जवाब दिया तो कुछ हक्के-बक्के थे।
अंग्रेजी की कविता पढ़वाई। बच्चों से दूध मिलने के बारे में पूछा। 119 बच्चों में 39 की उपस्थिति पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी। उच्च प्राथमिक स्कूल में बीएलओ प्रतिभा सिंह के विलंब से पहुंचने पर डीएम ने स्कूल के बाद पुनरीक्षण काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें