फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच माह में डीएम अरविंद सिंह का हुआ तबादला

Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह का तबादला हो गया है। शासन से सोमवार की देर शाम जारी हुई 34 आईएएस की सूची में उनका नाम भी शामिल रहा। उन्हें शासन में सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, 2017 बैच की आईएएस अधिकारी एम. अरुन्माैली को एटा जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। महज पांच महीने में डीएम अरविंद सिंह के तबादले को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद सिंह ने 20 अप्रैल को एटा में चार्ज संभाला था। इस बीच अपनी तेज कार्यशैली को लेकर वह चर्चाओं में रहे। मक्का की रैक पकड़ने और टैक्स चोरी रोकने की उनकी कार्रवाई चर्चाओं में रही।
जिले में राजस्व मामलों, विकास योजनाओं, किसान समस्याओं और विभागीय क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा कर प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर दिया। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहीं एम. अरुन्माैली एटा की नई जिलाधिकारी बनाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें